फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की
विज्ञापन

महराजगंज। जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर भी की जा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह निर्देश जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में ऑफलाइन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन/आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर भी की जा रही है। प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसकी प्रकृति के अनुसार मांग एवं शिकायत की श्रेणी में विभाजित कर निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि एल वन स्तर के अधिकारी अंतिम आख्या से पूर्व शिकायतकर्ता से संपर्क कर लें। उन्होंने कहा कि कार्यालयाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क के उपरांत ही निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित एसओपी और चेक लिस्ट का पालन करने के उपरांत ही निस्तारण आख्या अपलोड करें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मांग अथवा शिकायत को बिना ठोस कारण के ‘स्पेशल क्लोज’ न किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि आईजीआरएस की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायतों के निस्तारण की अधिकारी स्वयं समीक्षा कर निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर ओटीपी प्राप्त कर ही प्रकरण का समापन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें