फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में संभलकर करें रोडवेज बस में सफर

Wed, 28 Nov 2018 01:08 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठंड में संभलकर करें रोडवेज बस में सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल डिपो के किसी बस में शीशे खराब हैं तो किसी के दरवाजे की हालत ठीक नहीं है। तमाम बसों में फाग लाइट नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम तकनीकी रूप से खुद को मजबूत करने में जुटा है। विभिन्न योजनाओं के जरिए रोडवेज की बसों से यात्रा करने वालों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल तो की जा रही है लेकिन इस असर नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


  हालत यह है कि ठंड के मौसम में रोडवेज बस से सफर मुश्किल हो गया है। ज्यादा कोहरा पड़ने पर बसों की रफ्तार कम हो जाएगी। यात्रियों का कहना है कि बसों की टूटी खिड़कियां न तो ठीक कराई जा रही हैं और न ही फाग लाइट लगवाने में रुचि ली जा रही है।  निचलौल बस डिपो से कुल 44 बसों का संचालन होता है। इसमें से कुछ बसें तो ऐसी हैं कि कब रास्ते में बंद हो जाएं, इसका कोई ठिकाना नहीं। अधिकांश बसों के शीशे, गेट व लाइट खराब हैं। इसके चलते यात्रियों को रोडवेज बस से सफर के दौरान दिक्कत होती है। यात्री अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सर्दी में सफर के दौरान ठंडी हवा से दिक्कत होती है। रोडवेज प्रशासन को बसों में खराब पड़े शीशे व गेट को ठीक कराना चाहिए। ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। गोविंद मणि  ने कहा कि रोडवेज की बसों में ठंड के मौसम में सफर के दौरान समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पवन कुमार वर्मा ने कहा कि फाग लाइट न होने से रोडवेज की बसों से सफर के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। परिवहन निगम को यात्री सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। निचलौल बस डिपो के एआरएम भुनेश्वर प्रसाद का कहना है कि बसों के शीशे, खिड़कियां और दरवाजे ठीक कराए जाएंगे। सर्दी के मौसम में बसों को ठीक रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें