महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में खराब मौसम के बीच भी बुधवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस खेल में पुरुषों के साथ ही महिलाओं का दबदबा रहा। महिला सिंगल्स व पुरुष सिंगल्स में महराजगंज की टीम विजेता रही।
प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि टेबल टेनिस सिंगल्स महिला में पहला मैच बहराइच व संतकबीरनगर के बीच खेला गया 7-11 व 9-11 का स्कोर कर संतकबीरनगर विजेता बना। बस्ती-महराजगंज के मुकाबले में 4-11व 3-11 से महराजगंज ने मैच जीता। गोरखपुर व देवरिया के बीच 11-4 व 11-7 से गोरखपुर तो गोंडा व कुशीनगर के बीच मैच 0-12 से कुशीनगर ने जीता। पुरुष मुकाबले में गोरखपुर से हुए मैच में महराजगंज की टीम 9-11 से, बहराइच - देवरिया के बीच हुए मैच में देवरिया 4-11 से, कुशीनगर-गोंडा में कुशीनगर 11-4 तथा देवरिया-बहराइच में देवरिया की टीम ने 11-9 से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।