फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर लगाई फटकार

Wed, 20 Mar 2024 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने बुधवार को बागापार प्राथमिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पताल परिसर में गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर डाॅक्टर और फार्मासिस्ट को चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया। डीआईओ सुबह 11 बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

बागापार पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओ डाॅ. केपी सिंह ने अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। डाॅक्टर और फार्मासिस्ट को सुधार के लिए चेतावनी दी। कहा कि व्यवस्था में सुधार कर रिपोर्ट दें, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभिन्न वॉर्ड और कमरे में विजिट किया। जिसमें सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। सफाई कर्मी अशोक कुमार को चेतावनी जारी की गई की कार्यशैली में सुधार लाएं।
स्टाफ नर्स और सभी को ड्रेस में नहीं रहने पर भी नाराजगी व्यक्त की। प्रसव वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस माह में 12 प्रसव का रिपोर्ट मिला। स्टाफ नर्स नीलम चौहान और मंजू दोनों अपने ड्यूटी रूम में मौजूद मिलीं। जरूरत की सभी दवाएं अस्पताल में मौजूद मिली। फार्मासिस्ट को कहा कि समय-समय पर आवश्यकता अनुसार दवाओं की मांग जिले से इंडेट बना कर कर लें। सरकार की मंशा अनुसार मरीजों का इलाज किया जाए, बाहर की कोई दवा न लिखी जाए इसके लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आश्रय सिंह, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, राजकुमार सिंह एलटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें