फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनो से बचाव के लिए सावधानियों को अपनाने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनो से बचाव के लिए सावधानियों को अपनाने की शपथ ली
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना से बचाव को लेकर सभी को सावधानियों को अपनाना होगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले स्वयं तो परेशान होंगे ही, दूसरों की भी मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य करेंगे। वे जागरूक रहते हुए बचाव के तौर-तरीकों को अपनाने का कार्य करें।
ये बातें बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना से बचाव के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े रहने के नाते सभी जिम्मेदार स्वयं मास्क लगाएं तथा एक निश्चित दूरी बनाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का कार्य करें। समग्र प्रयास से ही कोरोना से बचाव को लेकर सार्थक पहल की जा सकती है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, श्रीनाथ धर दूबे, रामप्रवेश सिंह समेत विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों को एसपी प्रदीप गुप्ता ने शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के कई थानों में क्षेत्राधिकारी की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाने पर बृहस्पतिवार को सीओ निचलौल देवेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को कोविड 19 से सतर्क रहने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय, मनीष कुमार यादव, वीणा पाठक, दीपशिखा राय, ज्वाला पटेल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने तहसील के सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें