फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर आने-जाने वाले संदिग्धों से हो रही पूछताछ, साक्ष्य मिलने पर होगी कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के बल्लो धाम मंदिर गई युवती की मौत की गुत्थी अभी उलझी नजर आ रही है। मंदिर आने-जाने वाले संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र कर रही है। सटीक साक्ष्य मिलने पर ही किसी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पुजारी व उसके सहयोगी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस युवती के पास से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के लिए लखनऊ भेजी है। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मंदिर आने-जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना मंदिर से जुड़े होने की वजह से पुलिस भी कदम फूंक फूंक कर आगे बढ़ रही है।

घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से ही मंदिर का पुजारी अभी तक फरार है। ऐसे में मंदिर के पुजारी का लोगों के प्रति व्यवहार और उसकी हरकतों को जानने के लिए मंदिर आने जाने वाले कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं युवती के पास से मिले सुसाइड नोट और उसके हस्ताक्षर से मिलान कराया जा रहा है। लखनऊ भेजी गई पोस्टमार्टम का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्यों पुलिस की पकड़ से दूर है पुजारी
मंदिर के पुजारी के दावों के मुताबिक मंदिर आने वाले लोगों का दुख दूर होने के साथ ही उनकी मन्नतें पूरी हो जाती थीं। जिसे लेकर रोजाना मंदिर में लोगों की काफी भीड़ जुटती थी। वहीं तमाम लोग कई दिन तक मंदिर में ही रुक जाते थे। अब मंदिर आने वालों की संख्या भी काफी कम हो गई है। लोगों के मुताबिक पुलिस के हाथ काफी लंबे होते हैं। इतना ही नहीं हाईटेक का युग भी है। फिर भी मंदिर का पुजारी आखिर पुलिस के पकड़ से क्यों दूर है। वहीं कुछ लोगों की माने तो, पुलिस मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ कर चुकी है। मामला सामने आने के बाद सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

मामले में जांच रिपोर्ट आनी है। अभी इस प्रकरण में ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाय। मामले की जांच हो रही है। जरूरत होने पर पूछताछ भी की जा रही है। घटना से जुडे़ सही साक्ष्य मिलने पर रही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें