फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुशील अध्यक्ष, रामराज महामंत्री निर्वाचित

Thu, 21 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद सुशील श्रीवास्तव, रामराज चौधरी महामंत्री निर्वाचित हुए। बृहस्पतिवार को दीवानी कचहरी परिसर में मतगणना हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर इंद्रमणि तिवारी 200 मत, देवेंद्र प्रताप सिंह 25 मत ,वाहिद अली 67 मत मिला। जबकि सुशील कुमार श्रीवास्तव 338 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

वहीं महामंत्री पद के लिए दिनेश प्रसाद मिश्रा 24 वोट, द्विजेंद्र दुबे 8 वोट, प्रमोद कुमार त्रिपाठी 249 मत प्राप्त किए। रामराज चौधरी 348 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अकबर अली अंसारी विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कत्यायन मणि त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री (प्रशासन ) के लिए गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) परशुराम गौड़, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय ) अमित कुमार गौरव विजयी घोषित किए गए । कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ कार्यकारी पद के लिए अब्दुल करीम, आशुतोष पांडे ( प्रिंस), अविनाश कुमार पांडेय, मंजेश पटेल, शशांक कुमार प्रियदर्शी एवं त्रिभुवन शर्मा को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान अवनीश कुमार त्रिपाठी , जितेंद्र सिंह, करुणाकर पति त्रिपाठी, अनूप सिंह, दिनेश गुप्ता, हनुमान प्रसाद चौरसिया ,संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें