अड्डा बाजार। सीमा पर तैनात 66वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल और नेपाल के सशस्त्र प्रहरी जवानों ने बृहस्पतिवार को एक साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करके नोमेंस लैड के पिलरों का निरीक्षण किया। पगडंडी रास्ते आने जाने वाले लोगों की जांच की। बैरिया बाजार बीओपी पर तैनात एसएसबी 66वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गुलाब यादव ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र मे गश्त किया गया। दोनों देशों के हित के लिए विभिन्न मुद्दों पर आपस में चर्चा की गई। संवाद