फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा संयंत्र मरम्मत को प्रशिक्षित होंगे सूर्यमित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा संयंत्र मरम्मत को प्रशिक्षित होंगे सूर्यमित्र
विज्ञापन

प्रशिक्षण के उपरांत प्रत्येक मरम्मत पर मिलेेगा 150 रुपये का भ्रमण शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें रोजगार परक बनाने की पहल की जाएगी। नेडा ने ऐसे बेेरोजगारों को रोजगार परक बनाने व उनकी आय को बेहतर बनाने को लेकर कवायद प्रारंभ की है। बेरोजगारों को विभाग द्वारा विकसित किए गए आदित्य मोबाइल नामक एप पर दिए गए प्रारूपों पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रशिक्षण पूरा करने वाले सूर्यमित्र को सौर ऊर्जा संयंत्र की प्रत्येक मरम्मत के एवज में 150 रुपये भ्रमण शुल्क भी प्रदान किया जाएगा।
युवाओं की बेरोजगारी दूर करने तथा उनके आर्थिक आय का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग द्वारा भी पहल की जा रही है। विभाग क ी ओर से बेरोजगार व आदित्य मोबाइल एप पर पंजीकरण कराने वाले युवाओं को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के पास मरम्मत को लेकर जो शिकायतें आएंगी, उसे दूर कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के सूर्यमित्र को जानकारी दी जाएगी। जानकारी मिलने पर वह समस्या को मौके पर दूर करेगा, प्रत्येक भ्रमण पर उसे 150 रुपये शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि सूर्यमित्र के रूप में प्रशिक्षित होने के इच्छुक लोग अपना पंजीकरण जल्द से जल्द आदित्य एप पर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

तीन माह का होगा प्रशिक्षण
बेरोजगारों को कुल तीन माह का प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। तीन माह के प्रशिक्षण के दौरान बेरोजगारों को सौर ऊर्जा संयंत्रों की मरम्मत के गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वे अपनी आय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन

फोटो
रोजगार के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का हो प्रयास
एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नुक्कड़ नाटक व प्रचार के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोजगार के प्रति युवाओं को प्रेरित कर के ही उनकी दशा व दिशा सुधारी जा सकती है। युवाओं की क्षमता का आकलन कर उनमें कौशल विकसित करने के लिए जिम्मेदार प्रयास करें तथा उनके जीवन की सार्थकता को सिद्ध करें। ये बातें मंगलवार को कौशल विकास मिशन योजना के तहत सबको हुनर, सबको काम के तहत युवाओं को निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण की जागरूकता के लिए चलाए जा रहे एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि वाहन के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत जिले में कई रोजगार परक योजना संचालित है, विभिन्न ट्रेडों के कामगारों को उसका लाभ दिलाया जाए। पुलिस अधीक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि बेरोजगारी को दूर कर अपराध को कम करने के साथ सामाजिक विकास में भी सहयोग दिया जा सकता है। इस क्षेत्र मेें विशेष पहल की जाए। जिला समन्वयक मनीष कुमार ने कहा कि कौशल विकास के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001028058 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अमित मिश्रा, शरद कुमार श्रीवास्तव, अरविंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें