फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: टाप टेन की सूची किसान का बेटा शामिल 19-15-05

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल ट्रेड में किसान के बेटे सूर्य प्रकाश ने किया प्रदेश टॉप
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के किसान श्रीराम मिश्रा के पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा ने प्रदेश की पॉलिटेक्निक प्रवेश की संयुक्त परीक्षा में सिविल ट्रेड में टॉप किया है। सोमवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में वह ग्रुप के-1 में शीर्ष पर रहे। जिले के खोस्टा गांव निवासी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं बाबा को दिया है।
सूर्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी घर रहकर ही की है। इसके लिए उन्होंने स्वाध्याय पर भरोसा किया। बाबा अनिरुद्ध किशोर मिश्रा की प्रेरणा से इंजिनियर बनने का इरादा बनाया। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी की तो सफलता मिल गई। बताया कि हाई स्कूल की शिक्षा उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल से प्राप्त की है। इंटर की शिक्षा नवल्स एकेडमी गोरखपुर से प्राप्त करने के बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी में जुट गए। घर पर रहते हुए खुद से तैयारी की। कहीं कोचिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दिन औसतन चार से पांच घंटे की पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि सिर्फ किताबें लेकर वक्त गुजारने से सफलता नहीं मिलेगी। मन लगाकर कम वक्त ही पढ़ा जाए तो भी बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। पढ़ाई को बोझ समझने पर समस्या होगी। पिता श्रीराम मिश्रा पेशे से किसान हैं। सूर्य प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई से संबंधित तथ्यों के लिए इंटनेट का सहारा लिया। बताया कि खेल में कुछ खास रुचि नहीं है। बेहतर ढंग से पढ़ाई करते हुए इंजीनियर बनकर बाबा का सपना पूरा करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें