फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपूर्ति शुरू, गड्ढा नहीं भरने से परेशानी

विज्ञापन
सदर कोतवाली के पास पाइप लाइन को ठीक करने के बाद गड्ढे को देखते नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आल
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में शनिवार को पेय जल आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन खोदाई के बाद गड्ढे को भरा नहीं गया है इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कार्यदायी संस्था को गड्ढा भरवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से कहा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सदर कोतवाली के सामने से बांसपार रोड है। बांसपार बैजौली, नटवा, नेता सुरहुरवा और मटिहनिया सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए यह मुख्य सड़क है। इतना ही नहीं इसी रोड पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर ओपीडी के साथ प्रसव केंद्र होने की वजह से हर रोज मरीजों और गर्भवती महिलाओं की भीड़ होती है। बावजूद इसके कार्यदायी संस्था गड्ढे भरने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था को गडढा भरने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें