फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न शाखा कक्षों, अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष तथा पूरे परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन




एसपी सोमेंद्र मीणा ने साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा प्रबंध और तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। अनावश्यक एवं पुरानी फाइलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है जबकि महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संरक्षित रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि नई फाइलों को श्रेणीबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित रूप में रखा जाए ताकि कार्य निष्पादन में पारदर्शिता बनी रहे और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली तथा अभिलेख प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इससे किसी भी आवश्यक दस्तावेज या सूचना को शीघ्र उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें