महराजगंज। आमागी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को देखते पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को मासिक बैठक की। इस दौरान इन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सबसे पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रत्येक थानों से आये दो-दो पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। फिर इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया। उसके बाद अपराध, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधी अपराध व निरोधात्मक कार्यवाही की मासिक समीक्षा व प्रगतिशील सूचना के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इतना ही नहीं थानों पर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस, गैंगस्टर, ऑपरेशन त्रिनेत्र और शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इतना ही नहीं जिम्मेदारों को संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। त्योहार में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया।