फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने पनियरा थाना का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पनियरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखने के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। साथ ही, थाना प्रभारी एवं समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस स्तर की स्वच्छता और अनुशासन को बनाए रखा जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे गए अभिलेखों की जांच की। उन्होंने रजिस्टरों, जनरल डायरी, केस डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पूर्णता और नियमित अद्यतन पर विशेष जोर दिया। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड समय पर अपडेट किए जाएं और कोई भी कमी न रहने पाए। पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों, शिकायतों तथा विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों को शीघ्रता से निस्तारित करने पर बल दिया गया ताकि पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें