फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में धूप, सुबह-शाम बरकरार है ठंड का असर

विज्ञापन
मंगलवार को सुबह सड़क पर छाया रहा कोहरा। 
विज्ञापन
तीन दिन में अधिकतम तापमान में 6 एवं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की हुई बढ़ोतरी

महराजगंज। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले तीन दिनों के अधिकतम तापमान में लगभग 6 एवं न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह और देर रात गलन के कारण ठंड का असर बना हुआ है जबकि दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।
जिले में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने से लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत मिली है। तीन दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 18 जनवरी को जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था, 20 जनवरी को यह बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन से कुछ राहत मिली है। तापमान में बढ़ोतरी का असर सुबह-शाम की ठंड पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह जिले में हल्का कोहरा रहा। इससे सुबह के समय कुछ देर दृश्यता थोड़ी कम रही। हालांकि सुबह आठ बजते-बजते सूरज दिखने लगा और कोहरा छंट गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी बढ़ती गई। धूप निकलने से सड़कों, खेतों और खुले स्थानों में हल्की गर्माहट महसूस की गई। लोग भारी और गरम कपड़ों को उतार कर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल रही। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी धीरे-धीरे इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, सुबह और देर रात अब भी ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
-
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 जनवरी 18 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी 22 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

20 जनवरी 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें