फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बंद के चलते सूने रहे बाजार

Sat, 25 Nov 2017 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नेपाल बंद के चलते सूने रहे बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में प्रदेश सभा के चुनाव का विरोध कर रहे नेत्र विक्रम चन्द विप्लव माओवादी गुट के एक दिवसीय बंद के कारण वहां आवागमन पूरे दिन प्रभावित रहा। नेपाल बंद के कारण भारत-नेपाल सीमा पर वाहन फंसे रहे। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद के कारण कल कारखानों व बैंकों में काम नहीं हुआ, वहीं स्कूल भी बंद रहे। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों के समूह ने भारतीय सरहद से 24 किलोमीटर दूर रूपन्देही जिले के बुटवल और धादिंग जिले के पांच सार्वजनिक स्थानों पर कुकर बम रख कर लोगों में दहशत पैदा कर दी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रदेश सभा के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नेपाल की पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बंद के कारण रूपन्देही जिले के बुटवल और धादिंग कस्बे के अलावा अन्य स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक और मालवाहन दिन भर सरहद पर फंसे रहे। प्रदेश सभा के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, चुनाव के विरोध में हो रहे प्रदर्शन व प्रत्याशियों को धमकियां मिलने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। भारतीय सरहद से सटे जिलों में सात दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन व पुलिस की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी कार्यालय रूपन्देही के अनुसार मतदान के मतदान से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल की सोनौली सीमा सील रहेगी।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें