फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में खिली धूप से राहत, शाम को बढ़ी गलन

विज्ञापन
शनिवार को धूप निकलने के बाद शहर के आंबेडकर पार्क में परिवार के साथ पहुंचे बच्चे।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दिन में खिली धूप से राहत, शाम को बढ़ी गलन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह जहां हल्का कोहरा नजर आया, वहीं नौ बजे धूप भी खिल गई। दिन भर कड़ी धूप रही। लोगों ने उसका आनंद उठाया। शाम को एक बार फिर बढ़ी गलन ने मुश्किल को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम काफी सर्द है। लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा । सुबह नौ बजे सूर्यदेव का दर्शन हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बढ़ते दिन के साथ धूप तल्ख होती गई। दोपहर बाद निकली तेज धूप में बच्चे जहां क्रिकेट खेलते, पतंग उड़ाते व पार्क में घूमते नजर आए। वहीं लोगों ने बाहर निकल कर जहां अपना जरुरी काम निपटाया। सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ गई। शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर पारा गिरने लगा तथा बढ़ी गलन से लोगों को काफी परेशानी हुई। गांधी नगर में रहने वाले सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि धूप खिलने से काफी राहत मिली है। नियमित धूप हो तो ठंड का असर कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें