फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप अवशोषित कर रही त्वचा का पानी, संक्रमण का खतरा

Fri, 28 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप के कारण बहता पसीना लोगों को फंगल इन्फेक्शन के दायरे में पहुंचा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि अगर घर के एक सदस्य को फंगल समस्या हो रही तो यह पूरे परिवार में फैल रहा है। जिला अस्पताल में फंगल समस्या के 19 मरीज पहुंचे जिनमें से चार ऐसे थे जो एक ही परिवार के थे और सभी एक ही समस्या से ग्रस्त मिले। 743 लोगों का उपचार बृहस्पतिवार को ओपीडी में हुआ।
विज्ञापन

त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिसमें मौसम मुख्य भूमिका निभा रहा है। सीएमएस व त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि त्वचा रोग विभाग में फंगल संक्रमण के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
सूक्ष्म बैक्टीरियल परीक्षण में 20-30 फीसदी से ज्यादा रोगियों में एपीडर्मा फाइटोन फ्लोक्यू फंगल मिल रहा है। तेज धूप से बचाव इसका सबसे उपयुक्त तरीका है क्योंकि धूप में जाने से शरीर का पानी त्वचा के माध्यम से धूप सोखकर पहुंचा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें