फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा मिल ने 550 किसानों का 1.96 करोड़ का किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा मिल ने 550 किसानों का 1.96 करोड़ का किया भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आईपीएल सिसवा चीनी मिल ने नए सत्र में किए जा रहे पेराई में तेजी दिखाने के साथ ही साथ गन्ना मूल्य के भुगतान में भी तेजी दिखा रही है। शनिवार को मिल ने लगभग 550 किसानों का 1.96 करोड़ रुपये का भुुगतान किया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन व विभाग दोनो की प्राथमिकता है कि मिल प्रबंधन पुराने भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर करें तथा निजी श्रोतों से नए भुगतान किए जाने पर भी जोर दें। विभाग के निर्देशों को लेकर मिल प्रबंधन द्वारा भी भुगतान में तेजी दिखाई जा रही है। आईपीएल चीनी मिल सिसवा पर कोई पुराना बकाया नहीं है ऐसे में मिल द्वारा जो भी इस सत्र के पेराई का भुगतान है उसे लेकर विशेष सक्रियता दिखाई जा रही है। मिल द्वारा 14 दिन पूर्व तक कुल लगभग 14.77 करोड़ रुपये का गन्ना पेरा गया था, जिसके सापेक्ष 10 से 12 दिसंबर के बीच में गन्ने की आपूर्ति करने वाले लगभग 550 गन्ना किसानों का एक करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपये का भुगतान किया गया। अभी मिल पर लगभग 12.81 करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें