फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दादा-पोती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के चिरैयाकोट मंदिर के पास रविवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घर जा रहे राहगीर दादा-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

अमडीहा पंडितपुर निवासी बंशराज (65) अपने पोती बबली (10) के साथ सबयां से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों चिरैयाकोट मंदिर के पास पहुंचे बगल से गुजर रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गन्ने के ढेर के नीचे दादा-पोती दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गन्ने के ढेर के नीचे से निकाला गया और सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें