फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक की बात’ में पीड़ित महिलाओं ने दुखड़ा सुनाया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हक की बात कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘हक की बात’ में पीड़ित महिलाओं ने दुखड़ा सुनाया
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद व यौन शोषण से प्रभावित महिलाओं ने ‘हक की बात’ कार्यक्रम में महिलाओं ने डीएम से आपबीती सुनाई। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य जिम्मेदारों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए काउंसिलिंग कराते हुए समस्याओं के निदान के निर्देश दिए।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जयप्रकाश नगर वार्ड की मोहिनी देवी की शिकायत को सुना तथा सीओ सदर को निर्देशित किया कि महिला के पति विजय कुमार रौनियार के प्रति कार्रवाई करें। सेमरा चंद्रौली की शशिकला, नरायनपुर की ललिता, नरकटहा की पूजा, बरवा फहीम की विंद्रावती तथा खतीबुननिशा के उत्पीड़न संबंधी मामलों को सुना तथा उस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला शक्ति केंद्र व बाल संरक्षण अधिकारी को दिया। पीड़िता अंजू चौरसिया ने पति और परिवार द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत की। डीएम ने जिम्मेदारों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद तथा महिला शक्ति केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

साथ रहने को राजी हुए साकरुन व अफरोज
लक्ष्मीपुर देउरवा की साकरुन निशा व अफरोज के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों को समझा बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। दोनों संतुष्ट होकर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

‘पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार से जोडे़ं’
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने पीड़ित महिलाओं को रोजगार परक कार्य से जोड़ने के लिए स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर तथा समूहों से जोड़ते हुए प्रशिक्षण दिलाएं तथा उनके आय के मार्ग को प्रशस्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें