फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर में सुधांशु व जूनियर में अमन प्रथम

Mon, 28 Oct 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। रविवार को सर्वजीत दास इंटर काॅलेज राज मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर में 211 व जूनियर में 242 छात्र-छात्राओं सहित कुल 453 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग में सर्वजीत दास इंटर काॅलेज राज मंदिर के सुधांशु प्रजापति ने प्रथम व जूनियर वर्ग में जीआईसी लक्ष्मीपुर देउरवा के अमन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हाजी अजहर खान इंटर काॅलेज के कृष्णा चौहान ने द्वितीय व जीएसवीएस के अभिषेक निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में सर्वजीत दास इंटर काॅलेज की छात्रा सुहेदा खातून ने द्वितीय, दुर्गावती देवी इंटर काॅलेज के हरिकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में आशुतोष, मारुती सोनी, सूर्यकांत त्रिपाठी, काजल प्रजापति, सुधीर पटेल, अंकित पटेल, नीलम वर्मा, युवराज वर्मा, रितेश प्रजापति, लकी गुप्ता ने टाॅप टेन स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में अमित कुमार, अभिनंदन वर्मा, अभिनव मिश्रा, रणवीर, सदाकत अली, अमन यादव, अभिनव विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, अनिकेत ने टाॅप टेन में स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को भाजपा नेता बैजनाथ पटेल, प्रधान संतोष गुप्ता, अजय पटेल, युवा समाज सेवी जफरे आलम ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें