बालक व बालिका वर्ग में 6-6 टीमों ने किया प्रतिभाग
बालक-बालिका बैडमिंटन स्पर्धा में 75-71 शामिल
महराजगंज। खेल निदेशालय के निर्देश पर चल रही खेल स्पर्धाओं में बालक-बालिका कबड्डी व बैडमिंटन स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। कबड्डी में 6-6 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में सुभावती देवी माध्यमिक स्कूल की टीम ने माध्यमिक स्कूल की टीम को पराजित किया। बालिका वर्ग कबड्डी में मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवा ने भैंसी को 37-9 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा में 12 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा। मंगलवार कोच धर्मेन्द्र यादव, चंद्र जीत पाल, कौशल्या, धर्मेन्द्र, अजय व जुगुल की देखरेख में पहले कबड्डी बालक व बालिका कबड्डी स्पर्धा आयोजित हुई जिसमें बालक वर्ग से 6 व बालिका वर्ग से भी इतनी ही टीमों ने हिस्सा लिया।
बालक वर्ग में सुभागी देवी माध्यमिक व बालिका वर्ग में श्यामदेउरवा की बेटियों ने बाजी मारी। अंडर 17 व अंडर 19 बालक वर्ग में आलोक व राघवेंद्र ने 7-3 व 8-2 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में पूर्णिमा व रितिका वर्मा के रैकेट से विपक्षी चित हुए। आयोजन के मुख्य अतिथि गोरख गुप्ता व श्याम गुप्ता रहे जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सम्मानित किया। सुनील कुमार, आसिफ एकबाल,अबू फजल, धर्मेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
-
मंगलवार को स्टेडियम में बालक व बालिका कबड्डी के अलावा दोनों वर्गों में बैडमिंटन स्पर्धा आयोजित हुई। विजेता खिलाड़ियों की सूची खेल निदेशालय प्रेषित की जाएगी जहां से प्रमाणपत्र आने पर बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी