फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं का अनशन आज से

Fri, 11 Jan 2019 12:51 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
छात्र नेताओं का अनशन आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता होने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायत की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। छात्र नेताओं ने कार्रवाई के लिए 11 जनवरी से अनशन शुरू किए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम दूबे ने आरोप लगाया कि जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष का दो महाविद्यालयों में प्रवेेश है। छात्रों की ओर से प्रवेश निरस्त करने की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को फर्जी मुकदमे में छात्रों को फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि छात्रों की तरफ से की जा रही शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने 11 जनवरी से अनशन शुरू किए जाने की भी चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जाने के दौरान नितेश कुमार त्रिपाठी, शिवेंद्र पांडेय, अविनाश चौधरी, आलोक रंजन दूबे, रेनू गुप्ता, गोपाल शर्मा, दीपक द्विवेदी आदि कई छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें