महराजगंज। स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सत्र 2024-25 और 2026 के पात्र विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
छात्र कविशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत बीए, बीएससी और एमए के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए जाने हैं। लेकिन जनपद में अब तक केवल वर्ष 2023 के पासआउट छात्र-छात्राओं को ही इसका लाभ मिला है। इससे सत्र 2024-25 और 2026 के संस्थागत विद्यार्थी योजना से वंचित हैं।
वर्तमान समय में ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल माध्यम से अध्ययन के लिए स्मार्टफोन व टैबलेट जरूरी हो गए हैं। योजना का लाभ न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीआईओएस से शासन स्तर पर पहल कर सभी पात्र छात्र-छात्राओं को जल्द स्मार्टफोन एवं टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की।