फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रा की हालत में सुधार, स्कूल की जांच शुरू

Mon, 29 Jul 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा के सनातन धर्म इंटर काॅलेज पर विभाग का शिकंजा कसने लगा है। जांच व पूछताछ की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधक क्षेत्र से ही नदारद हो गए। बाद में पता चला कि वह तीर्थ यात्रा पर चले गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने इससे पहले गोरखपुर मेडिकल काॅलेज जाकर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वजन से मिलकर पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। डीआईओएस ने कहा कि छात्रा अभी मानसिक रूप से परेशान दिखी, जिससे एक ही शब्द बार-बार दोहरा रही है। वह कह रही कि तार नहीं छूना। डाॅक्टर भी उससे अधिक बात नहीं करने देते। महराजगंज के अधीक्षण अभियंता ने भी बालिका का हाल जाना।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि गोरखपुर में छात्रा से मिलने के बाद पनियरा में स्कूल का निरीक्षण किया गया। तमाम गड़बड़ी मिलीं हैं, जिसको लेकर प्रबंधक को बुलाने का प्रयास किया गया। उनके तीर्थ यात्रा पर जाने की जानकारी मिली है। प्रधानाचार्य ने कुछ बताने में असमर्थता प्रकट जताई। इसके बाद जांच के लिए पनियरा राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन सहाय, पं. दीदउ इंटर काॅलेज कूंआचाप के प्रिंसिपल प्रवीन नायक व सिंहपुर के प्रधानाचार्य अनमोल यादव की टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें