फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मदरसा शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत गंभीर

Mon, 18 Nov 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में संचालित एक मदरसे में टोटी से पैर धो रहे एक छात्र को एक मौलाना ने इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी कि उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं हैं। छात्र काे इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बड़हरा बरईपार में वर्षों पहले से एक मदरसा संचालित किया जाता है। मदरसे में गांव के ही आजाद खान का 10 वर्षीय बेटा अली खान कक्षा चार में पढ़ता है। आरोप है कि 14 नवंबर को लगभग 12 बजे वह टोटी पर पैर धो रहा था कि मदरसा में तैनात एक शिक्षक ने उसका बाल पकड़कर खींच लिया और सिर नीचे झुका कर उसके पीठ पर अपने कुल्हे से पीटने लगा। मौलाना की पिटाई से छात्र के रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें आईं हैं, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन का कहना है कि शिक्षक ने बताया कि तीन चार छात्र एक साथ टोटी के पास शोर-शराबा कर रहे थे। मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। इस वजह से छात्रों को हल्के हाथों से मारकर भगाया गया। मदरसा शिक्षक की ओर से छात्र का इलाज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी हैं। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें