महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने तथा रंगोली बनाने वाले कास्मोपोलिटन व पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही आयोजित समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने कहा कि डीएम अमरनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पहली बार महराजगंज में सर्वाधिक मतदान हुआ है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने मतदाता जागरूकता में भरपूर सहयोग किया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम को आदर्श बूथ के रूप में बनाया गया था। इस बूथ पर रंगोली, सजावट, सेल्फी प्वांइट आदि बहुत ही आकर्षक बने थे। इसके लिए छात्रों ने बेहतर प्रयास किया। मतदान बूथ पर सेल्फी प्वाइंट और रंगोली मतदाताओं के लिए आकर्षण के केंद्र रहे। कॉस्मोपोलिटन स्कूल के प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि कास्मोपोलिटन स्कूल से समर कुरैसी, प्रियंवदा, सचिन, वैष्णवी, सोनी, अनामिका, शिवांगी, अर्चना, श्रेयांशी, जाह्नवी, साहिल खान, आशीष, अनुपमा, अमित, सुकन्या, नवीन और पूर्व माध्यमिक स्कूल के विशाल, निखिल, आजाद, श्यामसुंदर, किशन आदि ने बेहतर कार्य किया। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीआरसी के सह समन्वयक रेयाज अहमद, अखिलेश पाठक, दिवाकर, अमरेंद्र सिंह, सुमन, निशा, नसीमुद्दीन, नीलम, सुनीता, रणंजय सिंह, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।