महराजगंज। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने अनशन शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना छात्रों के हितों की अनदेखी करना है।
छात्र नेताओं का तर्क है कि छात्रसंघ चुनाव न केवल विद्यार्थियों को नेतृत्व का अवसर प्रदान करता है बल्कि उन्हें उचित मंच भी देता है। अनशन पर बैठे छात्र नेता मनीष यादव ने प्रशासन पर लापरवाही और टालमटोल का रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रवैये के कारण छात्र हितों की लगातार उपेक्षा हो रही है। छात्रों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण अनशन शुरू करने का फैसला लिया।
छात्र नेताओं ने दो प्रमुख मांगों के तौर पर समाज कल्याण के छात्रावास के बाद कॉलेज प्रशासन का छात्र आवास तत्काल खोलने और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है।