फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 वीं की छात्रा बनी एक दिन की एसपी

सार

महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत 12वीं की छात्रा रिम्स को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। रिम्स ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा कर थानों और मिशन शक्ति केंद्रों को सुझाव दिए। इस पहल से छात्रा में आत्मविश्वास और सशक्तीकरण की भावना दिखी।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय पर एक दिन की एसपी बनी छात्रा रिम्स।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जनपद में 12वीं की छात्रा रिम्स को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

पद संभालते ही रिम्स ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम के बारे में पूछ डाला, इसके बाद वायरलेस सेट हाथ में लेकर सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थना पत्रों की बारीकी से तफ्तीश की और मिशन शक्ति केंद्रों को सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक की सीट पर बैठी छात्रा रिम्स सिंह के चेहरे पर सशक्तीकरण की झलक साफ दिख रही थी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा रिम्स के बगल की सीट पर बैठे थे। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की एसपी बनी रिम्स ने समय का सदुपयोग भी नारी सुरक्षा के लिये किया। सबसे पहले रिम्स ने वायरलेस सेट से जनपद के सभी थानों को जोड़ा और मिशन शक्ति केंद्रों को सुझाव दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें