फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलती मिली छात्रा

Sun, 21 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरहा गांव मे शनिवार की भोर में एक छात्रा का शव फंदे से झूलता मिला। छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भी परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। आननफानन मे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के गजरहां छोटका टोला पर छात्रा कमरे के छत की कुंडी में दुपट्टे से झूल गई। मां ने भोर में उसको जगाने के लिए आवाज दी और जब कोई जवाब नहीं आया तो फाटक खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था।

परिजनों ने फाटक तोड़ा तो किशोरी दुपट्टे से बने फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना से गांव मे सनसनी फैल गई। हालांकि, किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। आननफानन मे डंड़ी नदी के घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। संपतिहां चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने कहा कि वो चुनाव ड्यूटी मे हैं। फिलहाल किसी ने सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें