पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने फरेंदा थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। वहां पर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। एसपी ने कस्बे के सार्वजनिक स्थलों की भी सघन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने थाने से निकल कर ब्लॉक गेट के सामने फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की। पुलिस ने बगैर कागज के वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसमें कस्बे के सार्वजनिक स्थल, वाहन, संदिग्ध की जांच व होटल, ढाबा सहित कस्बे के सिनेमा हाल, रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले संदिग्ध वस्तुओं व लोगो की जांच होनी है। यह अभियान अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में किसी भी वस्तु व व्यक्ति को देखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
जांच के दौरान एसडीएम जयचंद पांडेय, सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय, सर्किल की पुलिस फोर्स के अलावा एलआइयू समेत पीएसी के जवान मौजूद रहे।