फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र और सब्जी विक्रेता की गई जान

Thu, 15 Feb 2018 01:19 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में छात्र और सब्जी विक्रेता की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर (महराजगंज)। क्षेत्र के पुरंदरपुर सोनबरसा गांव के सामने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप की चपेट में आने बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को दिन में करीब दो बजे पोखरभिंडा गांव निवासी अजय (20) बाइक से फरेंदा जा रहे थे। बाइक पर गांव के ही प्रदीप (21) भी सवार थे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरंदरपुर सोनबरसा गांव के सामने वह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। चार भाइयों में तीसरे नंबर का प्रदीप सब्जी बेचने का काम करता था जबकि अजय इंटरमीडिएट का छात्र था और उसकी बोर्ड की परीक्षा भी चल रही थी। 
घटना के बाद प्रदीप की मां इसरावती का रो - रो कर बुरा हाल है जबकि अजय की मां लक्ष्मीना बेटे की मौत पर बेहोश हो जा रही थीं। 

उधर, हादसे के बाद चालक पिकअप के साथ भाग गया। मौके पर पहुंचे एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि प्रदीप के पिता बलराम की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर आरके सिंह का कहना है कि बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें