फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल चिह्नीकरण के लिए ब्लॉकवार टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल चिह्नीकरण के लिए ब्लॉकवार टीम गठित
विज्ञापन

- प्रत्येक ब्लॉक में तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के उपरांत मतपेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के चिह्नीकरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में टीम गठित कर दी है। नामित तीन सदस्यीय टीम को ब्लॉक में इन स्थलों को चिह्नित करते हुए अपनी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार व बीडीओ सदर, परतावल ब्लॉक में परियोजना निदेशक, तहसीलदार न्यायिक व बीडीओ परतावल, घुघली ब्लॉक में जिला विद्यालय निरीक्षक, तहसीलदार सदर व बीडीओ घुघली, पनियरा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उप निदेशक कृषि व बीडीओ पनियरा, मिठौरा में अपर उप जिलाधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी व बीडीओ मिठौरा, सिसवा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, तहसीलदार निचलौल व बीडीओ सिसवा, निचलौल में उप जिलाधिकारी निचलौल, नायब तहसीलदार व बीडीओ निचलौल, नौतनवा में उप जिलाधिकारी नौतनवा, परियोजनाधिकारी नेडा व बीडीओ नौतनवा, लक्ष्मीपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, तहसीलदार नौतनवा व बीडीओ लक्ष्मीपुर, फरेंदा में उपजिलाधिकारी फरेंदा, जिला कृषि अधिकारी व बीडीओ फरेंदा, बृजमनगंज में सहायक महानिरीक्षक निबंधन, तहसीलदार फरेंदा व बीडीओ बृजमनगंज तथा धानी ब्लॉक में जिला पंचायत राज अधिकारी, नायब तहसीलदार फरेंदा व बीडीओ धानी को टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें