फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवारा कुत्तों ने छह मासूमों को किया लहूलुहान

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लेकर गांव तक शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने छह मासूमों को काट लहूलुहान कर दिया। सभी बच्चों के परिजनों ने मासूमों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायल मासूमों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि, तीन अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आवारा कुत्तों के आतंक से लोग काफी सहमे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के जिगनहवा वार्ड में दरवाजे पर खेल रहे राजेश के बेटे करन (4) ब्रह्मा के बेटे अंकुश (5) और शिव यादव के बेटे अंकित (7) पर आवारा कुत्ता ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसी तरह शहर में ही कटरा चौराहा निवासी सन्नी के बेटी शिवानी (6) को भी कुत्ते ने काट घायल कर दिया।
विज्ञापन

जबकि, बरगदवा निवासी सुकई की बेटी अमृता (6) को भी कुत्ते ने काट लिया। सेमरहना निवासी दीपक के मासूम बेटी साधना (2) को कुत्ते ने काट गंभीर रूप से घायल कर दी है।
डॉक्टरों ने घायल शिवानी, अमृता और साधना को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आवारा कुत्तों के हमले से लोग काफी डरे और सहमे हुए है। अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि कुत्तों के आतंक से बच्चों के साथ उन्हें भी घर से बाहर निकलने में डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें