फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लखनऊ अधिवेशन में जाने के लिए बनाई रणनीति

Sun, 11 Feb 2024 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ब्लाॅक मुख्यालय रतनपुर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के ब्लाॅक अध्यक्ष रामलाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। 25 फरवरी को लखनऊ में अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि रसोइया तमाम प्रकार की समस्या को झेलते हुए प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को समय पर भोजन तैयार कर खिलाते हैं, लेकिन शासन इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है विभाग परेशान भी करता है।
जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रसोइयों की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए 25 फरवरी को लखनऊ के ईको गार्डेन में अधिवेशन होगा। अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संध्या देवी, पाना, कौशिल्या, अनीता, आरती, सम्पाती, रीता, गौरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें