फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में विद्युत पोल व पेड़ गिरे, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
तेज आंधी से गिरा बिजली का पोल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
तेज आंधी में विद्युत पोल व पेड़ गिरे, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी व पानी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। आंधी की वजह से ग्रामीण व शहर क्षेत्र में कई जगह पेड़ व विद्युत पोल टूट कर गिर गए। विद्युत पोल टूटने से दर्जन भर से अधिक जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं पेड़ गिरने से कुछ जगहों पर यातायात ठप रहा। पेड़ हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण कई जगह जर्जर तार व पोल टूटकर गिर गए। पोल टूट जाने से चेहरी, परतावल, घुघली, सिसवा, निचलौल, ठूठीबारी, बरवा कला, चौमुखा, भिटौली आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिन जगहों पर तार व पोल गिरे हुए हैं, उन्हें ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से राजमंदिर जाने वाली सड़क पर भी विद्युत पोल ट्रांसफार्मर समेत गिर गया। संयोग अच्छा था कि रात होने की वजह से उस मार्ग पर कोई राहगीर नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। जागरूक लोगों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके साथ ही पकड़ी, सिंदूरिया मार्ग समेत जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगहों पर पेड़ गिरने की वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शनिवार को कुछ जगहों पर शनिवार को दिन में रास्ते में गिरे पेड़ हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया वहीं कुछ जगहों पर रास्ते से पेड़ हटाने की कोशिश जारी रही। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिशंकर ने कहा कि पोल गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। पोल ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरा, आपूर्ति बाधित
परतावल। तेज आंधी की वजह से हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने से कई जगह विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को शुक्रवार की रात उमस भरी गर्मी रात जगकर गुजारनी पड़ी। शनिवार को भी बिजली न आने से आम लोगों के साथ ही दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के अवर अभियंता कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर जाने से तार व पोल दोनों गिर गए। इसके चलते उपकेंद्र के फीडरों से विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की रात से बाधित है। इसके अलावा जिले के फरेंदा, नौतनवां, पनियरा, निचलौल, सिसवा, घुघली, बृजमनगंज आदि जगहों पर भी पेड़ व पोल गिरने की सूचना है। गड़बड़ी दूर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें