फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार से अधिक के बकाएदारों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार से अधिक के बकाएदारों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

25 अगस्त से बकाया विद्युत बिल वसूलने के लिए घर-घर पहुंचेगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ विद्युत निगम 25 अगस्त से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत निगम की टीम बकाएदारों के घर-घर जाकर वसूली करेगी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक ने सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेज कर बकाएदारों से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि एक जनवरी 2019 से ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार रुपये से अधिक के बिजली बिल बकाएदारों से वसूली की कार्रवाई की जाए। इसके लिए सभी उपखंडों के कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में कम से 250 बकाएदारों का कनेक्शन काटने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के दौरा संवेदनशील क्षेत्रों में जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा। बकाएदारों की सूची वसूली करने वाली टीम को पहले ही दे दी जाएगी। ताकि क्षेत्र में वसूली के दौरान टीम को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर गलत रिपोर्ट दी गई तो संबंधित उपखंड के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी चार उपखंडों को मिलाकर करीब एक हजार बकाएदारों से वसूली के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वसूली के लिए 25 अगस्त को चलने वाले विशेष अभियान में निगम की ओर से 450 कर्मचारी, 8 एसडीओ, 31 अवर अभियंता लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें