फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
महराजगंज में एक जूते की दुकान में लगी आग को बुझाते स्‍थानीय लोग व दमकलकर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली नगर के शिकारपुर मुख्य मार्ग स्थित डीएबी तिराहे के निकट बुधवार की देर रात करीब नौ बजे एक जूते की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने लोगों की मदद से घंटोें बाद आग पर काबू पाया। तबतक आग से दुकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया। वहीं, घटना की सूचना पाते ही घुघली व कोठीभार की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख लोगों में घंटों अफरा-तफरी मची रही। वहीं, दुकानदार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक घुघली कस्बा निवासी पंकज की शिकारपुर मुख्य मार्ग के डीएबी तिराहे के निकट एक जूते की दुकान है। वह प्रतिदिन की भांति देर रात होने पर बंद कर घर चले गए थे। उसके कुछ देर बाद दुकान से धुंआ उठते देख दुकान मालिक पंकज को लोगों ने सूचना दी। जबतक मालिक दुकान खोलने पहुंचे तबतक आग विकराल रूप ले लिया। उसके बाद दुकान में रखा समान जलने लगा। जिसकी चपेट में आकर इर्द-गिर्द की दुकानों का भी नुकसान हुआ है। दुकानदार पंकज के मुताबिक दुकान में नगदी सहित करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी धनबीर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग भी काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें