फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत का सिसवा में ठहराव

Fri, 08 Aug 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से शुरू हुआ। सिसवा में ठहराव पर व्यवसायियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सिसवा में अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव पर नगर के व्यवसायियों ने ट्रेन चालक और गार्ड को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। गाड़ी संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 09 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से अपराह्न 2:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:24 बजे सिसवा बाजार और 10: 45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या 14047 सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए रात्रि 10:15 पर चलकर अगले दिन भोर में 3:48 पर सिसवा और रात्रि 10:40 दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इसका वाणिज्यिक ठहराव गाजियाबाद, टूण्डला, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवां बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया स्टेशनों पर होगा। इस दौरान नगर के व्यवसायी प्रमोद जायसवाल, जयप्रकाश भालोटिया, मोहन अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, योगेश जायसवाल, जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें