फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा के निकटवर्ती उर्वरक दुकानों का स्टाक व लोकेशन सत्यापित

Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को निचलौल व नौतनवा तहसील क्षेत्र की फुटकर उर्वरक दुकानों की लोकेशन का सत्यापन विभागीय टीम की मदद से कराया। इस दौरान फोकस यह जानने में अधिक रहा कि फुटकर खाद की दुकानें नेपाल सीमा से कितनी दूरी पर संचालित हैं और किन रास्तों का उपयोग तस्कर उर्वरक नेपाल ले जाने के लिए करते हैं। कृषि अधिकारी ने उर्वरक तस्करी पूर्णतः रोकने के लिए एसएसबी की मदद लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल उच्चाधिकारियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

खरीफ फसलों की बोआई, धान की रोपाई के साथ गन्ने की फसलों के लिए जब खाद की मांग बढ़ी है उस समय किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। समिति पर चार से पांच दिन चक्कर लगाने पर जहां खाद मिल रही वही फुटकर दुकानदार भी खाद लेने पहुंचे किसानों से किल्लत का रोना रो रहे, जिससे जरूरत के मुताबिक खाद मिलना ऐसे दौर में टेढ़ी खीर बनी हुई है जब विभागीय दावा शतप्रतिशत उर्वरक उपलब्धता की है। इसके लिए किसान तस्करी का आरोप लगा रहे। उक्त के मद्देनजर सीमा क्षेत्र से फुटकर उर्वरक के दुकानों की दूरी विभाग ने अपने अभिलेखों की मदद से सत्यापित कराया। इसके अलावा सोनौली, ठूठीबारी, खनुआ आदि स्थानों पर एसएसबी अधिकारियों व जवानों से सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें