फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी जवानों ने सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। इंडो-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 22वीं एसएसबी की ओर से शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समवाय पथलहवा में तैनात राहत एवं बचाव दल ने ग्राम कलनही खुर्द में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के राहत एवं बचाव दल के जवानों ने बाढ़, आगजनी तथा अन्य आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को घबराने की बजाय सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचना चाहिए तथा प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव संबंधी उपायों का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने उपस्थित लोगों को इमरजेंसी एवं नॉन-इमरजेंसी मूवमेंट के बारे में प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आपदा के समय संयम, सतर्कता और सही निर्णय ही जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सुरक्षा तकनीक एवं राहत-बचाव उपायों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कुल 70 लोगों ने भाग लिया, जिनमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें