फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंथ राजू दास के बयान के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री पर महंथ राजूदास के टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फुलमनहां में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सपा नेता अमित चौबे के साथ अशोक, दीनानाथ, सोनू यादव, देवानंद त्रिपाठी, मुकेश व कृष्णा सहानी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने महंथ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिसका कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। ऐसे संत के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजना चाहिए। कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें