फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाॅलीबाल में भैरवपुर को हराकर गोंडा बना विजेता

Tue, 21 Jan 2025 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। ग्राम पंचायत देवीपुर में दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंगल दल की ओर से किया गया। इसमें मुख्य रूप से गोंडा, भैरवपुर, महादेवपुरम, मेडिकल गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, रामपुर, मैनाभागर, देवीपुर, सुरस की टीमों ने दमखम दिखाया। सेमीफाइनल में रामपुर व भैरवपुर, आरपी मंडल गोंडा व सुरस के बीच खेला गया। भैरवपुर व आरपी गोंडा की टीम फाइनल में पहुंची। दोनों के बीच फाइनल मुकाबले में गोंडा ने भैरवपुर को 25-23 से हराकर सील्ड अपने नाम किया। मुख्य अतिथि निर्भय सिंह, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल व महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जीवेश मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, रमेश यादव, अंगद सिंह, जयनाथ सिंह, सीपीएन सिंह, सजन जायसवाल, सूरज सिंह, देवेंद्र गीरि आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम के आयोजक आकर्ष श्रीवास्तव, आदित्य पासवान, सचिन प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें