फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहशत में गुजरी रात, दिनभर तेंदुआ की तलाश

Tue, 31 Dec 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में तेंदुआ दिखने के बाद से लोगों में दहशत है। सोमवार की रात लोगों ने जागते हुए बीता दी। मंगलवार को भी डर के चलते लोग घर बाहर से नहीं निकले। दूसरे दिन भी वन कर्मी तेंदुए की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात परतावल ब्लाॅक के पिपरा खादर में तेंदुआ दिखने की सूचना जैसे ही अगल-बगल गांव के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पिपरा खादर समेत पकड़ी दीक्षित, परसा खुर्द, अहिरौली, चौपरिया आदि गांवों के ग्रामीणों में भी मंगलवार को भय का माहौल दिखा। ग्रामीण खेतों की तरफ नहीं गए। तेंदुए के डर के चलते ग्रामीण मवेशियों के लिए हरे चारे का भी इंतजाम नहीं कर पाए।
क्षेत्र के हकीम, मनोज, इंद्रमणि, अखिलेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से किसान खेतों में अकेले जाने से कतरा रहे हैं। परसा खुर्द की तरफ तेंदुए के भागने की सूचना से ग्रामीणों में भय है। उनका कहना है कि सोमवार की रात से ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही है, लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका। लोगों ने आशंका जताई है कि तेंदुआ भवसगरा जंगल में छिपा होगा। भीड़भाड़ के वजह से बाहर नहीं निकल रहा है। रेंजर विजय कुमार मौर्य ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। इस दौरान न तो तेंदुआ दिखा है और ना ही उसके पदचिह्न का निशान दिखाई दिया। हो सकता है कि जंगल में चला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें