फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल-जीवन का मिशन मिला अधूरा, ठेकेदार को लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। शासन के विशेष सचिव गौरव वर्मा ने मंगलवार को नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिषखोप व सीएचसी रतनपुर का निरीक्षण किया। विषखोप ग्राम पंचायत में लोगों को शुद्ध पानी पिलाने का मिशन अधूरा मिला। यह देख विशेष सचिव ने निर्माण करा रहे ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नौतनवा ब्लॉक के नौ ग्राम पंचायतों के 60 इंडिकेटर पर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाना है। इसके तहत मंगलवार को बिषखोप में पहुंचे विशेष सचिव जल जीवन मिशन के की ओर से आधा-अधूरा काम देखकर ठेकेदार पर बरस पड़े। उन्होंने अधूरे मिले कार्यों को जल्द पूरा कर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन, सीएम व पीएम आवास आदि का निरीक्षण कर विकास का जायजा लिया। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्नपूर्णा भवन का बेहतर देख प्रसन्न दिखे। इस दौरान बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विशेष सचिव के द्वारा गर्भवती महिला की गोदभराई व छह माह के बच्चे का अन्नप्रासन संस्कार कराया। इसके बाद विशेष सचिव ने सीएचसी रतनपुर में ओपीडी, लैब, एक्स-रे मशीन, आयुष्मान, औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ अमित कुमार मिश्र, बीईओ सुदामा प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत राम कृष्ण प्रसाद, सीडीपीओ राम जनम यादव, डीएलओ अंग्रेस सिंह, पशु चिकित्साधिकारी अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें