फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगरों में आयोजित होगा मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप

Mon, 22 Apr 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में अधिकतम मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। 24 अप्रैल 2024 को प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास अभी तक वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है। कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। कैंप के माध्यम से महराजगंज जनपद का कोई भी नागरिक जिसका मतदाता पहचान पत्र किसी कारण नहीं बन पाया है, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि यह कैंप उन पहली बार वोटर के लिए भी एक अवसर है जिन्होंने मतदाता सूची में नाम न होने के कारण अभी तक अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग नहीं किया है। इस कैंप में उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें वोटिंग की महत्ता के विषय में अवगत कराया कराया जाएगा। महराजगंज के प्रत्येक ऐसे नागरिक जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नहीं बन पाया है उनसे अनुरोध है कि वे इस अवसर का उपयोग करें और अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए इस कैंप में शामिल हों। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से महराजगंज को वोटिंग प्रतिशत में उत्तर प्रदेश के नंबर वन बनाने में सहायता मिलेगी।
-

फैसिलिटेशन केंद्र पर कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा
महराजगंज। सुविधा/फैसिलिटेशन केंद्र पर निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया जाएगा। ऐसे मतदान कार्मिक जो अन्य जनपदों में तैनात हैं। मतदान के दिन ड्यूटी में लगे हैं और उनका नाम जनपद महराजगंज की मतदाता सूची में सम्मिलित है। ऐसे कार्मिक जनपद महराजगंज में स्थापित फैसिलिटेशन केंद्र आईटीएम चेहरी, महराजगंज में पहुंच कर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।यह जानकारी जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में ऐसे पात्र कार्मिक जो जनपद महराजगंज के मतदाता हैं। उनको निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे से सांय छह बजे तक अपने वोटर आईडी/कार्यालय की आईडी व निर्वाचन ड्यूटी पत्र की छायाप्रति सहित फैसिलिटेशन केंद्र आईटीएम चेहरी, महराजगंज में पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें