महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों के 1.17 लाख विद्यार्थियों का अंतरिक्ष ज्ञान परखा जाएगा। इसके लिए 24 से 26 सितंबर तक ब्लाॅक स्तर तो 27 सितंबर को जनपद स्तरीय आयोजन किया जाएगा। ब्लाॅकवार आयोजन के लिए स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, नमस्कार फाउंडेशन व इसरो की ओर से स्पेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके सहारे माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के पास अंतरिक्ष को लेकर क्या ज्ञान व जिज्ञासा है इसकी परख होगी। जनपद में कुल माध्यमिक स्कूलों की बात करे तो स्कूलों की संख्या 401 है। इसमें राजकीय,सहायता प्राप्त और वित्त पोषित कुल 278 स्कूल हैं जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं जिन्हें स्पेस क्विज में प्रतिभाग कराते हुए उनकी दक्षता का आकलन किया जाएगा।
24 सितंबर को यहां आयोजन-फरेंदा ब्लाक के लिए जीजीआईसी आनन्दित नगर, धानी में राजकीय बालिका माध्यमिक बरडांड़, बृजमनगंज में पूर्व माध्यमिक सहजनवां बाबू, लक्ष्मीपुर में सरदार पटेल, नौतनवां में जीजीआईसी, निचलौल में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बाली में होगा।
-
25 सितंबर को यहां आयोजन- सदर ब्लाक के लिए जीजीआईसी धनेवा, मिठौरा के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवांराजा, परतावल में पंचायत इंटर कालेज, सिसवां बाजार के लिए महात्मा गांधी इंटर कालेज, घुघली के लिए एंग्लो संस्कृत स्कूल, पनियरा में जीजीआईसी को तय किया गया है।
कोट
इसरो के मार्गदर्शन में स्पेस क्विज स्पर्धा के लिए ब्लाक स्तरीय आयोजन 24 व 25 सितंबर को होंगे। प्रत्येक ब्लाॅक से तीन विद्यार्थी जनपद स्तर के लिए चयनित होंगे जिनकी स्पर्धा 27 सितंबर को आयोजित होगी। महत्वपूर्ण आयोजन होने के कारण ब्लाॅकवार नोडल शिक्षक भी तय किए गए हैं। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।