फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बूथ प्रबंधन मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में आठ अक्तूबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का सत्यापन कर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंनेने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक को पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, आमिर हुसैन, बिंद्रेश कनौजिया, दिलीप शुक्ल, अमरनाथ लल्ला यादव, देवेंद्र प्रताप शाही, राम निवास यादव, यज्ञदत्त पासवान, दीपू यादव, सुमन ओझा, नौशाद आलम, अर्जुन यादव, रामकृपाल चौरसिया और शत्रुघ्न कनौजिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें