नौतनवा। आवश्यक वस्तुओं की किल्लत और महंगाई समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को नौतनवा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
नगर के गांधी चौक से सपा के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव एवं सपा नेता बैजू यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगते हुए सरकार विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी के बीच तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पत्र एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव एवं सपा नेता बैजू यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। गैस के लिए लोगों को महीनों धक्के खाने पड़ रहे हैं। बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है।
आए दिन पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेलती जा रही हैं। महंगाई हर तबके का कमर तोड़ रही है। इस दौरान विक्रम यादव, बैजू यादव, राजनाथ, विजय, शिव अवतार, रामनरायन, जुगेश, आलोक शर्मा, गुलहसन, बाबूलाल आदि रहे।